- बीजेपी संसदीय दल की बैठक में बोले पीएम मोदी
- 15 अप्रैल तक पार्टी कोई आंदोलन न करे
- सांसद अपने क्षेत्र में फैलाएं जागरुकता
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कोरोना वायरस का मुद्दा छाया रहा. पीएम मोदी ने कहा कि बजट सत्र पूरा चलेगा. उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर खबरों पर मीडिया की तारीफ भी की है. पीएम ने कहा कि मीडिया ने पॉजिटिव खबरें दिखाई हैं.बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सांसदों को कोरोना से लड़ने के लिए उठाए गए क़दमों की प्रजेटेंशन के ज़रिए जानकारी दी. वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यस बैंक के बारे में उठाए गए क़दमों के बारे में सांसदों को बताया. पीएम ने कहा कि 15 अप्रैल तक कोई आंदोलन बीजेपी न करे. उन्होंने कहा कि अगर कोई मुद्दा है तो उस पर ज्ञापन दिया जा सकता है लेकिन सड़कों पर आंदोलन न हो. प्रधानमंत्री मोदी ने इसके साथ ही बीजेपी सांसदों से कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया. उन्होंने साफ किया कि संसद के बजट सत्र में कोई कटौती नहीं की जाये.
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में कहा कि ऐसे समय में जब स्वास्थ्य संबंधी बड़ी चुनौती सामने है, तब सांसदों को अपना काम करते दिखना चाहिए. मोदी ने कोरोना वायरस के खतरे से निपटने में डॉक्टरों और नर्सो सहित चिकित्सा कर्मियों की भूमिका तथा जागरुकता फैलाने के लिए मीडिया की सराहना करते हुए सभी से सतर्क रहने को कहा. संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बजट सत्र की अवधि कम नहीं की जाएगी और यह पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तीन अप्रैल तक चलेगा. जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से मुकाबला करने में डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं योगदान की सराहना की.वहीं, सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भाजपा सांसदों से छोटे छोटे समूहों में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने तथा 15 अप्रैल तक कोई विरोध प्रदर्शन आयोजित करने से बचने की सलाह दी है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के संदर्भ में किये गए कार्यो को सामने लाने से डाक्टरों, नर्सो, नगरपालिका कर्मियों, हवाई अड्डा कर्मियों, सीआईएसएफ एवं अग्रिम रमोर्चे पर जुटे लोगों का मनोबल बढ़़ता है. रूडी के अनुसार, मोदी ने कहा कि ऐसे में हमें कोविड-19 से मुकाबला करने के विभिन्न आयामों को रेखांकित करने वाले विभिन्न लोगों का भी अभिनंदन करना चाहिए. मोदी ने कहा कि सभी स्तर पर विभिन्न प्राधिकार समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चत हो कि कोविड -19 नहीं फैले. रूडी के कहा कि बैठक में प्रधानमंत्री ने पार्टी सांसदों से कहा कि शनिवार एवं रविवार को जब वे अपने क्षेत्र में जाएं तो कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता फैलाने का काम करें. उन्होंने प्रधानमंत्री के हवाले से बताया कि मीडिया ने काफी सकारात्मक रूप से इस अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया है. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं