पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के बाद पीएम मोदी (PM Modi) ने पहली बार मन की बात कार्यक्रम को किया. 'मन की बात' (Mann Ki Baat) में पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत की क्षमताओं से अवगत कराया. पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में भारत से एक्सपोर्ट (Export) का आंकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़ सौ बिलियन तक हुआ करता था, आज भारत 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है.
पीएम बोले कि इसका मतलब ये है कि दुनिया भर में भारत में बनी चीजों की मांग बढ़ रही है, दूसरा मतलब ये है कि भारत की सप्लाई चेन दिनों-दिन और मजबूत हो रही है और इसका एक बहुत बड़ा संदेश भी है. पीएम मोदी ने कहा पहले यह माना जाता था कि केवल बड़े लोग ही सरकार को उत्पाद (Product) बेच सकते हैं, लेकिन सरकारी ई-मार्केटप्लेस पोर्टल ने इसे बदल दिया है. यह एक नए भारत की भावना को दर्शाता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
India is now thinking big and working to realise that vision! #MannKiBaat pic.twitter.com/j5JgULUeGL
— PMO India (@PMOIndia) March 27, 2022
पीएम ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि हमारा देश ने 30 लाख करोड़ का निर्यात किया है जो कि ऐतिहासिक है. उन्होंने कहा कि ये निर्यात का लक्ष्य भारत की क्षमताओं को दर्शाता है. इसका मतलब है कि दुनिया में भारतीय सामानों की मांग बढ़ रही है. पीएम मोदी ने कहा कि एक समय में भारत से एक्सपोर्ट का आंकड़ा कभी 100 बिलियन, कभी डेढ़ सौ बिलियन तक हुआ करता था. लेकिन आज भारत 400 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. जिसका साफ मतलब ये है कि भारत में बने सामानों की डिमांड बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: 2023 से ‘फ्लीट मोड' में एक साथ 10 परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का निर्माण शुरू करेगा भारत
पीएम ने कहा कि देश में बहुत से लोगों ने पानी कंजरवेशन को लेकर काफी काम कर रहे हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के रोहन का जिक्र करते हुए कहा कि वह सैकड़ों सीढ़ी वाले कुएं को साफ करने का अभियान चला रहे हैं. ऐसे ही कई लोग हैं जिन्होंने पानी के संरक्षण का काम किया है. पीएम मोदी ने कहा मैं उस राज्य से आता हूं, जहां पानी की बहुत कमी रही है. गुजरात में इन Stepwells को वाव कहते हैं. गुजरात जैसे राज्य में वाव की बड़ी भूमिका रही है. इन कुओं या बावड़ियों के संरक्षण के लिए ‘जल मंदिर योजना' ने बहुत बड़ी अहमियत है.
VIDEO: दिल्ली: महिला की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया गिरफ्तार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं