विज्ञापन
This Article is From Mar 05, 2021

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 1 साल बाद प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू, चुकाने होंगे 3 गुना दाम

Platform Ticket की कीमत बढ़ाने के पीछे रेलवे का तर्क है कि लोगों की भीड़ न बढ़े. कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य मानकों का पालन कराया जाना जरूरी है.

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 1 साल बाद प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू, चुकाने होंगे 3 गुना दाम
Platform ticket की बिक्री पिछले साल लॉकडाउन में ट्रेनों के बंद होने के बाद से ही ठप थी
नई दिल्ली:

रेलवे ने दिल्ली रेलवे स्टेशन (Delhi Railway Station) पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री करीब एक साल बाद दोबारा शुरू करने की इजाजत दे दी है, हालांकि यात्रियों के साथ जाने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म टिकट (Platform Ticket Sales Starts) के लिए 3 गुना कीमत चुकानी होगी. 

गुरुवार रात 12 बजे से स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट मिलने लगेगा.  19 स्टेशनों पर मिलेगा ये प्लेटफॉर्म टिकट मिलेगा. हालांकि पहले प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये का था,जो अब 30 रुपये का होगा. कीमत बढ़ाने के पीछे रेलवे का तर्क है कि लोगों की भीड़ न बढ़े. कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य मानकों का पालन कराया जाना जरूरी है.  देश में जब से ट्रेन corona को लेकर लॉकडाउन के कारण बंद हुई और फिर स्पेशल ट्रेन चलनी शुरू हुईं, तभी से प्लेटफॉर्म टिकट बंद था.

अब 5 मार्च यानी रात से ये टिकट प्लेटफॉर्म पर दाखिल होने के लिए मिलेगा. रेलवे ने हाल ही में छोटी दूरी के लिए तमाम ट्रेनों का किराया भी बढ़ा दिया है और इसके लिए कोरोना काल में ज्यादा भीड़ से बचने का तर्क दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Railway Station, Platform Ticket Sales, Corona Lock Down
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com