रेलवे ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अब दिल्ली एनसीआर के रेलवे स्टेशनों पर घरों में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी गैस के इस्तेमाल का फैसला किया है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, आनंद विहार टर्मिनल जैसे स्टेशनों पर अब पीएनजी का इस्तेमाल होगा. उत्तर रेलवे और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के बीच इस पर समझौता हुआ है. इसमें दिल्ली-एनसीआर के 22 रेलवे स्टेशनों पर पीएनजी का इस्तेमाल होगा. पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार जैसे 22 स्टेशनों में PNG पाइपलाइन से सप्लाई होगी. इससे 500 किलो LPG और 2500 लीटर डीजल बचेगा. केंद्र सरकार ने नेशनल पीएनजी ड्राइव 3.0 के तहत इसका फैसला हुआ है.
रेलवे स्टेशनों में रोजाना डीजल की खपत कम होने से प्रदूषण के खिलाफ जंग में भी मदद मिलेगी. आईजीएल रोजाना 3000 मानक क्यूबिक मीटर गैस की आपूर्ति करेगा. ये सप्लाई आगे कुछ सालों में दो से तीन गुना बढ़ेगी. अभी ये परियोजना दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में रेलवे के स्टेशनों, परिसरों को दायरे में लेगी.
किन कामों में एलपीजी का इस्तेमाल
रेलवे अब स्टेशनों पर ट्रेनों के चादरें और अन्य कपड़े धोने वाली बॉयलर मशीनों के लिए डीजल की जगह PNG का इस्तेमाल करेगा. रेलवे इन स्टेशनों पर पांच बड़ी मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री का इस्तेमाल करता है. रेलवे के बेस किचन, लोको पायलट और गार्ड्स के लिए रनिंग रूम. अधिकारियों के आरामगृह और गार्ड और टीटीई लॉबी केकामोंमें डीजल की जगह पीएनजी इस्तेमाल करेगा
- नई दिल्ली
- पुरानी दिल्ली
- आनंद विहार टर्मिनल
- हजरत निजामुद्दीन
- दिल्ली सराय रोहिल्ला
पीएनजी इस्तेमाल से डीजल और सिलेंडरों के इस्तेमाल से प्रदूषण में भारी गिरावट आएगी. सिलेंडरों को बार-बार भराने, सुरक्षित रखने और लाने-ले जाने का खर्च खत्म होगा. गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए आपूर्ति की जाएगी, जो सस्ती और सुविधाजनक होगी. सामान्य एलपीजी और डीजल के मुकाबले पीएनजी से पैसा बचेगा.
किन रेलवे स्टेशनों में PNG का इस्तेमाल
दिल्ली के सराय रोहिल्ला,हजरत निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली स्टेशन, आनंद विहार टर्मिनल और नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों की कपड़े धोने की अपनी बॉयलर मशीनों को PNG से चलाएगी. रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनी रसोई और रहने की जगहों पर भी इस गैस का इस्तेमाल होगा.
नेचुरल गैस का इस्तेमाल बढ़ेगा
IGL चेयरमैन शुभंकर सेन का कहना है कि इससे रेलवे LPG को बड़े पैमाने पर नेचुरल गैस का इस्तेमाल कर प्रदूषण के साथ विदेशी मुद्रा बचाने में भी योगदान देगी. रेलवे ने LPG की जगह PNG के लिए IGL से हाथ मिलाया है. इससे आयात पर निर्भरता और सब्सिडी का बोझ कम करने में मदद मिलेगी. दिल्ली डिवीजन के रेलवे मैनेजर पुष्पेश रमन त्रिपाठी का कहना है कि इस बदलाव से रेलवे को अपना ऊर्जा खर्च घटाने में मदद मिलेगी. रेलवे के अस्पतालों और कॉलोनियों तक भी PNG सप्लाई होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं