- दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से अलग-अलग राज्य के लिए ट्रेन.
- 12 नवंबर को 31 और 13 नवंबर को 24 स्पेशल ट्रेन चलेगी.
- जरूरत पड़ने पर अनारक्षित ट्रेन भी संचालित की जा रही है
छठ पूजा के दौरान अपने घर लौटने वाले यात्रियों, विशेष रूप से देश के पूर्वी हिस्सों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का प्रबंध किया है. यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से लगातार बड़ी संख्या में विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है. इस कड़ी में 12 नवंबर और 13 नवंबर को कई स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जाएगा. वहीं जरूरत पड़ने पर अनारक्षित ट्रेन भी संचालित की जा रही है.
12 नवंबर को 31 स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों से कुल 31 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन निर्धारित किया गया है.
नई दिल्ली: 9 विशेष रेलगाड़ियां
आनंद विहार टर्मिनल: 7 विशेष रेलगाड़ियां
शकूरबस्ती: 5 विशेष रेलगाड़ियां
हजरत निजामुद्दीन: 5 विशेष रेलगाड़ियां
दिल्ली जंक्शन: 3 विशेष रेलगाड़ियां
रोहतक: 1 विशेष रेलगाड़ी
दिल्ली सराय रोहिल्ला: 1 विशेष रेलगाड़ी
इसके अतिरिक्त, स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और अचानक बढ़ती मांग को देखते हुए अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियां भी चलाई जाएंगी.
13 नवंबर 24 स्पेशल ट्रेन प्रस्तावित
यात्रियों के लिए 13 नवंबर 2026 को भी दिल्ली क्षेत्र से 24 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन प्रस्तावित है.
नई दिल्ली: 9 विशेष रेलगाड़ियां
आनंद विहार टर्मिनल: 7 विशेष रेलगाड़ियां
शकूरबस्ती: 5 विशेष रेलगाड़ियां
हजरत निजामुद्दीन: 1 विशेष रेलगाड़ी
दिल्ली जंक्शन: 1 विशेष रेलगाड़ी
रोहतक: 1 विशेष रेलगाड़ी
13 नवंबर को भी यात्रियों की भीड़ के आकलन के आधार पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी.
यह भी पढ़ें | बेंगलुरु-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग शुरू, 12 स्टेशनों का 615 से 3865 रुपये तक होगा किराया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं