
वीके सिंह की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली:
पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह सहित 100 यात्रियों के साथ मुंबई जाने वाले गो एयर के एक विमान को तकनीकी कारणों से हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा।
हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि करीब 40 मिनट तक उड़ान भरने के बाद आपात स्थिति में एयरबस ए-320 आईजीआई हवाई अड्डे पर लौट आया। विमान के हवाई अड्डा पर आने के बाद यात्रियों को अन्य विमान के जरिये मुंबई रवाना किया गया। पूर्व सेना प्रमुख मुंबई साहित्य महोत्सव में अपनी किताब के विमोचन के लिए मुंबई जा रहे थे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
विमान की आपात लैंडिंग, आपात स्थिति में उतरा विमान, प्लेन की इमरजैंसी लैंडिंग, जनरल वीके सिंह, Emergency Landing, Emergency Plane Landing, VK Singh