विज्ञापन

नमाज की आड़ में हमले करना इस्लाम के खिलाफ... मुस्लिम जमात ने की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ

शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत की बात करता है, मानवता की बात करता है. अल-हमादी ने नमाज को हथियार बनाकर इस्लाम के उसूलों और जाब्तों के खिलाफ काम किया है. इसलिए अल-हमादी शरीयत की नजर में मुजरिम है.

नमाज की आड़ में हमले करना इस्लाम के खिलाफ... मुस्लिम जमात ने की भारतीय पायलट की बहादुरी की तारीफ
बरेली:

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जा रही फ्लाइट की सऊदी अरब में हुई इमरजेंसी लैंडिंग के मामले में ऑल इण्डिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने भारतीय पायलट की सूझबूझ और बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वजह से कई लोगों की जानें बच गईं. इस घटना के दौरान एक बहुत बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन भारतीय पायलट ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए फ्लाइट को सुरक्षित उतारा, जिसके लिए वे बधाई के हकदार हैं.

वहीं आरोपी अल-हमादी पर निशाना साधते हुए मौलाना ने कहा कि उसने नमाज के बहाने लोगों को धोखा दिया और हमला किया. इस्लाम इंसानियत और मानवता का संदेश देता है, किसी की जान लेने की इजाजत नहीं देता. नमाज और इबादत जैसी पाक चीज़ों को हथियार बनाकर हमला करना शरिया और इस्लाम के उसूलों के सख्त खिलाफ है. ऐसे लोग शरीयत की नजर में मुजरिम हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, "फ्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी, लेकिन इमरजेंसी में उसे सऊदी अरब के शहर में उतरना पड़ा. इसमें एक बहुत बड़ी घटना हो सकती थी और न जाने कितने लोगों की जानें चली जातीं. मगर मैं शाबाशी देता हूं उस साहस की, उस बहादुरी और जुर्रत की जो भारतीय पायलट मच्छार ने अपना कर्तव्य निभाया."

उन्होंने कहा कि जैसा कि पायलट मच्छार कह रहे हैं कि अल-हमादी नमाज के बहाने से उठा और फिर उसके बाद वो हमलावर हो गया. अल-हमादी ने नमाज को हथियार बनाया और हमलावर हुआ, लोगों को धोखा दिया और जान से खिलवाड़ किया.

Latest and Breaking News on NDTV


​
शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम इंसानियत की बात करता है, मानवता की बात करता है. किसी की जान लेने की बात नहीं करता. अल-हमादी ने नमाज को हथियार बनाकर इस्लाम के उसूलों और जाब्तों के खिलाफ काम किया है. इसलिए अल-हमादी शरीयत की नजर में मुजरिम है.

उन्होंने कहा कि इस्लाम कतई इस बात की इजाजत नहीं देता कि उसके जो अरकान हैं, जो खुदा की इबादत की जाती है, जो खुदा की परस्तिश और खुदा की पूजा की जाती है, ऐसी चीज़ों को वो आला-ए-कार (हथियार) बनाकर दूसरों पर हमलावर हो, या ऐसे नमाज के बहाने, नमाज के पर्दे में लोगों को धोखा दे, फिर हमलावर हो जाए, इस्लाम कतई इन तमाम चीज़ों की इजाज़त नहीं देता है.

इसे भी पढ़ें: सऊदी में लैंडिंग से पहले इजरायली यात्रियों को सता रहा था गिरफ्तारी का डर, Flydubai फ्लाइट के अंदर का नया Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Israel Flight, Flight Emergency Landing, Smit Machchhar Bravery Award, Smit Machchhar Latest News, All India Muslim Jamaat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com