पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में रविवार यानी 17 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली. दाम में एक और वृद्धि के बाद देशभर में तेल का भाव नए सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया है. अक्टूबर महीने की बात करें तो कुछ दिन छोड़कर तकरीबन हर रोज ईंधन में दाम में इजाफा किया गया. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों फिर 35-35 पैसे प्रति लीटर महंगे हुए. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल बढ़कर 105.84 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो शनिवार को 105.49 रुपये पर था. वहीं, डीजल 94.22 रुपये लीटर से चढ़कर 94.57 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. पेट्रोल के दाम एटीएफ (विमान ईंधन) से भी ज्यादा हो गए हैं.
चार प्रमुख महानगरों (दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई) में मुंबई में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा महंगा है. यहां पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 111.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. इसी प्रकार, डीजल 37 पैसे बढ़कर 102.52 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
विमान ईंधन से महंगा पेट्रोल
समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पेट्रोल का दाम एटीएफ (विमान ईंधन) से 33 प्रतिशत अधिक हो गया है. दिल्ली में एटीएफ 79,020.16 रुपये प्रति किलोलीटर यानी 79 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, दिल्ली में पेट्रोल का दाम 105 रुपये लीटर के पार है. राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल 117.86 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहां डीजल 105.95 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल 35 पैसे महंगा
दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का यह लगातार चौथा दिन है. इस लिहाज से ईंधन के दाम में चार दिन में 1.40 रुपये की वृद्धि हुई है. इससे पहले, 12 और 13 अक्टूबर को तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था. पिछले करीब तीन सप्ताह में यह 16वीं बार है, जब पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, जबकि डीजल तीन हफ्तों में 19 बार महंगा हो चुका है. देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है, जबकि डीजल मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार समेत एक दर्जन राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के पार है.
तेल का नया रेट
दिल्ली: पेट्रोल –₹105.84 प्रति लीटर; डीजल - ₹94.57 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹111.77 प्रति लीटर; डीजल – ₹102.52 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹106.43 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.68 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल –103.01 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹98.92 प्रति लीटर
अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का रेट ऐसे करें चेक
आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
- - ये भी पढ़ें - -
* '33% टैक्स तो वसूली है', पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर NDTV से बोले पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम
* पेट्रोल की ऊंची कीमतों पर सवाल पूछ लिया तो मंत्री बोले- 'आपने फ्री टीका लिया है ना'
वीडियो: त्योहारों के बीच महंगाई की मार, CNG-PNG के लगातार बढ़ते दाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं