- लगातार 18 दिनों से तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं
- मेट्रो शहरों में रिकॉर्ड स्तर पर हैं पेट्रोल-डीजल
- पेट्रोल हर बड़े शहर में 90 के पार
Fuel Price Today : देश में कुल 18 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लॉकडाउन के दौरान स्थिर रहने के बाद दिसंबर-जनवरी से ईंधन तेल के दामों में बढ़ोतरी शुरू हुई थी, लेकिन दो-तीन महीनों में ही तेल इतना महंगा हो गया कि देश के बड़े शहरों में अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया.
साल के पहले दो महीनों में ही पेट्रोल 4.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.99 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर का आंकड़ा भी पार कर चुका है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या चल रहे हैं दाम
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आखिरी बार दाम 27 फरवरी, 2021 को बढ़ाए थे. इसके अनुसार, देश में अभी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश के शीर्ष प्रमुख चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई- में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 91.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.35 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये लीटर जबकि डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर पर है.
अपने शहर में तेल के भाव चेक करें
देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं