- लगातार 17 दिनों से स्थिर हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
- लेकिन फिर भी रिकॉर्ड स्तर पर हैं तेल
- फरवरी में कुल 14 दिन बढ़ाए गए थे दाम
Fuel Price Today : पिछले महीने यानी फरवरी में पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई थी. पिछले महीने कुल 14 दिन देश में ईंधन तेल के दाम बढ़ाए गए थे, जबकि कटौती एक बार भी नहीं हुई थी. हालांकि, उसके उलट मार्च में तेल के दाम स्थिर रखे जा रहे हैं. लगातार 17 दिनों से तेल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जाहिर इसका मतलब है कि कटौती भी नहीं की गई है. पिछले महीने लगातार दाम बढ़ने और कोई कटौती न होने के चलते देश में पेट्रोल-डीजल के भाव अपने रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं. देश के एक-दो शहरों में तो तेल 100 रुपए का आंकड़ा तक पार कर चुका है.
साल के पहले दो महीनों में ही पेट्रोल 4.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.99 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. देश में मध्य प्रदेश के अनूपपुर और राजस्थान के श्री गंगानगर में पेट्रोल-डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार चले गए थे, यहां प्रीमियम पेट्रोल पहले ही महंगा बिक रहा था. ये दोनों राज्य ईंधन तेल पर सबसे ज्यादा वैट लगाते हैं.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले संन्यासी -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV World Summit में बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले संन्यासी -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
आखिरी बार दाम 27 फरवरी, 2021 को बढ़ाए गए थे. इसके अनुसार, देश में अभी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 91.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 81.47 रुपये लीटर बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 97.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. देश के शीर्ष प्रमुख चार महानगरों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई- में सबसे महंगा पेट्रोल मुंबई में है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 91.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.35 रुपये प्रति लीटर चल रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 93.11 रुपये लीटर जबकि डीजल 86.45 रुपये प्रति लीटर पर है.
यह भी पढ़ें : थोक महंगाई दर 27 माह के उच्च स्तर पर, खाने-पीने के सामान और ईंधन के दाम बढ़ने का असर
अपने शहर में चेक करें तेल का रेट
देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.
अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं