विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2021

Petrol, Diesel Prices Today: लगातार चौथे दिन बढ़ीं कीमतें, जयपुर में सबसे महंगा बिक रहा डीजल

Petrol Diesel Prices Today: आज देश के मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें 22-25 पैसे तक बढ़ाई गई हैं, वहीं डीजल के दामों में 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है. मुंबई में पेट्रोल 94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं जयपुर में डीजल देश में सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है.

Petrol, Diesel Prices Today: लगातार चौथे दिन बढ़ीं कीमतें, जयपुर में सबसे महंगा बिक रहा डीजल
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन हुई बढ़ोतरी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • लगातार चौथे दिन बढ़े पेट्रोल-़डीजल के दाम
  • मुंबई में सबसे महंगा बिक रहा पेट्रोल
  • जयपुर में डीजल देश में सबसे महंगा
नई दिल्ली:

Petrol, Diesel Prices Today: देश में ईंधन तेल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार यानी 12 फरवरी, 2021 को लगात चौथे दिन तेल के रिटेल दामों में वृद्धि की है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज देश के मेट्रो शहरों में पेट्रोल की कीमतें 22-25 पैसे तक बढ़ाई हैं, वहीं डीजल के दामों में 35 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है. 

आज की वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 88.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 78.38 रुपए प्रति लीटर हैं. मुंबई में पेट्रोल 94.64 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं, डीजल  85.32 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 90.44 रुपए प्रति लीटर है वहीं डीजल 83.52 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है.

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 89.44 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 81.96 रुपए प्रति लीटर है. हैदराबाद में पेट्रोल 91.65 रुपए प्रति लीटर और डीजल 85.50 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है. जयपुर में पेट्रोल 94.81 पर बिक रहा है, वहीं डीजल की कीमत 86.89 रुपए चल रही है. 

यह भी पढ़ें : राज्यसभा में सवाल- 'सीता और रावण के देशों में पेट्रोल सस्ता तो राम के देश भारत में महंगा क्यों'?

अपने शहर का भाव ऐसे करें चेक

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतोंऔर विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.

आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. 

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol-diesel Price In India, Petrol And Diesel Price Today, Petrol Diesel Price In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com