Fuel Price Today : देश में लगातार 27वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 18 जुलाई के बाद से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर रोज कीमतें स्थिर रख रही हैं. देश में हर रोज फोरेक्स और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाल को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की घरेलू कीमतों को रिवाइज़ किया जाता है. हालांकि, पिछले कुछ हफ्तों में तेल में जबरदस्त गिरावट और फिर सुधार दर्ज किया गया है, लेकिन उसका असर घरेलू दामों पर नहीं दिखा है.
अगर पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.56 डॉलर प्रति बैरल हो गया. वहीं, कच्चे तेल का वायदा भाव 0.56 प्रतिशत बढ़कर 71.84 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पेट्रोल-डीजल के मौजूदा रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹101.84 प्रति लीटर; डीजल - ₹89.87 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹107.83 प्रति लीटर; डीजल – ₹97.45 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹102.08 प्रति लीटर; डीजल – ₹93.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 102.49 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹94.39 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹105.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.26 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल – ₹110.20 प्रति लीटर; डीजल – ₹98.67 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 98.92 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 90.26 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल – ₹104.25 प्रति लीटर; डीजल – ₹95.57 प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹97.93 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.50 प्रति
चेक करें अपने शहर में तेल के दाम
क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. चूंकि हर राज्य का स्थानीय वैट अलग होता है, ऐसे में हर राज्य में फ्यूल के दाम अलग-अलग हो सकते हैं.
आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही नई कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आपको इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर 'RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड' यह SMS भेजना होगा. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं