Petrol Diesel Prices Today, 11th June, 2021: पिछले दिनों पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि भारत में रिटेल फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी के पीछे अंतरराष्ट्रीय फैक्टर हैं. क्रूड के दाम बढ़ने से तेल के दाम बढ़ रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों के पैटर्न को देखें तो कई बार क्रूड में नरमी के बावजूद यहां उसका असर नहीं दिखता है. गुरुवार को क्रूड के दामों में नरमी दिखी थी, हालांकि, कच्चे तेल की वायदा कीमतों में 17 रुपए की तेजी दर्ज की गई.
आज यानी शुक्रवार, 11 जून, 2021 को देश में एक दिन की राहत के बाद फिर से तेल के दाम बढ़ा दिए गए हैं. आज पेट्रोल के दामों में 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दामों में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल की कीमतें 102 और भोपाल में पेट्रोल की कीमतें 104 के ऊपर चली गई हैं. जून महीने में यह कुल मिलाकर छठवीं बढ़ोतरी है. वहीं 4 मई के बाद से अबतक कुल 23 दिन तेल के दाम बढ़ाए जा चुके हैं.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
क्या हैं आज के दाम
आज की बढ़ोतरी के बाद बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.85 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 86.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है.
मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 102.04 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 94.15 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 97.19 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.42 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 95.80 रुपए और डीजल की कीमत 89.60 रुपए प्रति लीटर हो गई है.
पटना में पेट्रोल 97.95 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.05 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 93.09 और डीजल 87.15 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, भोपाल में पेट्रोल की कीमत 104.01 रुपए प्रति लीटर चल रही है और यहां डीजल 95.35 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है.
चेक करें अपने शहर में फ्यूल का रेट
क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं. आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.
अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं