Parliament Monsoon Session: संसद का मॉनसून सत्र (Monsoon Session) अभी तक विपक्ष के हंगामे के चलते बुरी तरह प्रभावित रहा है. गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते दोनों सदनों-राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी. तृणमूल कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही पहले दोपहर बारह बजे और फिर ढाई बजे तक के लिए स्थगित की गई. सभापति एम वेंकैया नायडू ने बताया कि एक दिन पहले के अशोभनीय आचरण के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन (Shantanu Sen) को राज्यसभा के मौजूदा सत्र में शेष समय के लिए निलंबित किया गया है.जब 12 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा शुरू हो गया. इसके कारण उच्च सदन की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक स्थगित कर दी गई. इस दौरान राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन ने कहा, 'शांतनु सेन आपसे अनुरोध है कि आप सदन से बाहर चले जाएं आज सुबह राज्यसभा में एक मोशन पास करके आप को सस्पेंड कर दिया है.'शांतनु सेन को निलंबित किए जाने के विरोध में, तृणमूल एवं अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा भी किया. लगातार हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित करनी पड़़ी
Pegasus case: सरकार ने कोर्ट की निगरानी में जांच की राहुल गांधी की मांग ठुकराई
गौरतलब है कि गुरुवार को हंगामे के कारण बार-बार कार्यवाही स्थगित करने की नौबत आई थी. राज्यसभा में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पेगासस मामले पर स्टेटमेंट देने के लिए खडे हुए, इसी दौरान टीएमसी के सांसद शांतनु सेन ने मंत्री के हाथ से स्टेटमेंट का पेपर छीनकर फाड़कर उपसभापति की तरफ उछाल दिया था. इस पर बीजेपी सांसद भी आक्रामक अंदाज में आगे बढ़े थे. इसे देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी थी.शांतनु सेन के निलंबन पर टिप्पणी करते हतुए बीजेपी के राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा, ' जैसी करनी वैसी भरनी.अगर गैर जिम्मेदाराना तरीके से सांसद अपने आप को कंडक्ट करेंगे तो उन्हें कीमत तो चुकानी ही होगी.'राज्यसभा से बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा ने NDTV से बातचीत में कहा, 'देश में टू चाइल्ड नाम के लिए मेरे जनसंख्या नियंत्रण पर प्राइवेट मेंबर्स बिल पर आज राज्यसभा में चर्चा होगी.मैं चाहता हूं सरकार इस पर विचार करें जनसंख्या नियंत्रण के लिए टू चाइल्ड नॉर्म बेहद जरूरी है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
खेलों का महाकुंभ टोक्यो ओलिंपिक का आगाज हो रहा है, ऐसे में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ने भारतीय दल को सदन की ओर से शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर बिरला ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया. उन्होंने कहा कि भारत के सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन और खेलों के इस महाकुंभ में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं.आप जब खेल रहे होंगे तो देश के 130 करोड़ लोग आपकी जीत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे होंगे. आपके परिश्रम और समर्पण से जब भारत का तिरंगा लहराएगा तो देश आप पर गर्व करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं