विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्‍ली:

Parliament Budget session LIVE: संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी पर एक भी शब्द नहीं था. रोजगार को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा रोजगार मांग रहा है. आपकी सरकार रोजगार देने में असमर्थ है. पिछले साल 3 करोड़ युवाओं ने रोजगार खो दिए. 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के दौरान संसद में कहा कि अब दो अलग-अलग भारत हैं, एक अमीरों के लिए और दूसरा गरीबों के लिए. उन्होंने कहा, "दोनों के बीच की खाई चौड़ी हो रही है." गांधी ने इस खाई को कम करने का सुझाव दिया है.

संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद विभिन्न विभागों के बजटीय आवंटन पर विचार के लिये अवकाश रहेगा. बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से आरंभ होगा, जो आठ अप्रैल तक चलेगा.

Updates of Budget session 2022

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Budget Session, Parliament Budget Session 2022, Budget Session 2022 Live, Union Budget 2022, Budget 2022, PM Narendra Modi, Nirmala Sitharaman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com