विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2026

इस महीने के आखिरी शनिवार और रविवार को भी चलेगी संसद? सरकार ने विपक्ष के पाले में डाली गेंद

केंद्र सरकार मार्च महीने के आखिरी शनिवार और रविवार को संसद सत्र चलाने को इच्छुक है. सरकार ने इसके लिए विपक्ष को प्रस्ताव दिया है.

इस महीने के आखिरी शनिवार और रविवार को भी चलेगी संसद? सरकार ने विपक्ष के पाले में डाली गेंद
शनिवार और रविवार को संसद सत्र का प्रस्ताव
  • केंद्र सरकार इस महीने के आखिरी में शनिवार और रविवार को भी संसद चलाना चाहती है
  • सरकार ने इस बारे में गेंद विपक्ष के पाले में डाली है, उन्हें इसका प्रस्ताव दिया जा चुका है
  • गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र का दूसरा हिस्सा अभी चल रहा है
नई दिल्ली:

सरकार इस बार के संसद सत्र में शनिवार और रविवार को भी बैठक करना चाहती है. नरेंद्र मोदी सरकार ने इस बाबत विपक्ष को प्रस्ताव दिया है. गौरतलब है कि अभी संसद के बजट सत्र का दूसरा भाग चल रहा है. इस दौरान सरकार वित्त वर्ष के अंतिम दिन भी कामकाज करना चाहती है. 

विपक्ष को भेजा गया प्रस्ताव 

सूत्रों ने बताया कि सरकार वीकेंड के दिन संसद सत्र चलाना चाहती है. इसके लिए विपक्ष को प्रस्ताव दिया जा चुका है. गौरतलब है कि मार्च महीने वित्त वर्ष का आखिरी महीना होता है. ऐसे में सरकार छुट्टियों वाले दिन कामकाज के जरिए बकाए काम को निपटाना चाहती है. इसीलिए 28-29 मार्च को वीकेंड पर दोनों सदनों की बैठक का प्रस्ताव दिया गया है. 

छुट्टियों के कारण दिया प्रस्ताव 

सरकार महत्वपूर्ण बिलों के लिए ऐसा करना चाहती है. इसीलिए वीकेंड में बैठक बुलाने को सोच रही है. अब सरकार ने गेंद विपक्ष के पाले में डाल दिया है. दरअसल, 19-20 मार्च को गुड़ी पड़वा और ईद की छुट्टी है. 26 मार्च को रामनवमी की छुट्टी रहेगी. इसलिए सरकार ने कामकाज निपटाने के लिए वीकेंड में बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया है. 
 

उल्लेखनीय है बजट सत्र 28 जनवरी 2026 को शुरू हुआ था और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा. पहला चरण 13 फरवरी 2026 को खत्म हुआ था. बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 9 मार्च 2026 को फिर से शुरू हुआ था. दूसरे हिस्से में ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा भी हुई थी. इस चर्चा के बाद लोकसभा स्पीकर ने भी जवाब दिया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Session, Budget Session On Saturday, Narnedra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com