पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों का निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसमें कम से कम 16 मवेशियों की मौत हो गई. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से हुई भीषण गोलाबारी के कारण अधिकारियों को पुंछ जिले में आधा दर्जन सरकारी स्कूलों में कक्षाएं रोकनी पड़ीं. प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने राजौरी के नौशेरा सेक्टर, मेंढर के बालाकोट इलाके और पुंछ जिले के शाहपुर और केरनी सेक्टर में बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया.
हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज फारूक ने अपनी रिहाई के लिए भरा बॉन्ड
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
उन्होंने बताया कि इससे पहले पाकिस्तान ने शुक्रवार रात आठ बजे से 10 बजे के बीच नौशेरा में जबकि रात करीब पौने बारह बजे से देर रात दो बजे के बीच बालाकोट में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और गोले दागे. उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे पाकिस्तान ने एक बार फिर पुंछ जिले में शाहपुर और केरनी सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी. पुंछ के उपायुक्त राहुल यादव ने बताया कि बालाकोट इलाके में रातभर हुई पाकिस्तानी गोलाबारी में 16 मवेशी मारे गए हैं.
POK पर सरकार से कोई मतभेद नहीं, पर अनुच्छेद 370 को लेकर हैं : शशि थरूर
यादव ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'शनिवार को एहतियाती तौर पर चार स्कूलों की कक्षाओं को निलंबित कर दिया क्योंकि स्कूल परिसर में जिंदा मोर्टार होने का संदेह था.' अधिकारियों ने बताया कि जारी गोलाबारी और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शाहपुर में भी कई स्कूलों को बंद किया गया है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं. हालांकि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि आवासीय इलाकों पर भीषण गोलाबारी के कारण सीमावर्ती गांवों में तनाव की स्थिति है.
इमरान खान पर कुमार विश्वास ने ली चुटकी, कहा- अपना कटोरा उठाओ और वर्ल्ड भीख मांगो टूर...
लोगों से अपनी सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है. अधिकारियों के अनुसार इस साल अभी तक पाकिस्तान ने 2,050 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं. भारत ने लगातार पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने बलों से 2003 संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए कहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं