उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी केस (Lakhimpur Kheri Case) में जेल में बंद केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) द्वारा कथित तौर पर किसानों की हत्या को एक "सुनियोजित साजिश" बताए जाने वाली SIT की रिपोर्ट सामने आने के बाद आज संसद में सरकार को विपक्षी दलों के कड़े तेवर का सामना करना पड़ सकता है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सुबह SIT रिपोर्ट पर चर्चा के लिए लोकसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है.
कांग्रेस नेता ने अपने नोटिस में कहा है कि स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (SIT) की रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को मोदी मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
कांग्रेस सांसद ने लिखा, "यूपी पुलिस की एसआईटी रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि लखीमपुर में किसानों का नरसंहार एक पूर्व नियोजित साजिश थी, न कि कोई लापरवाही." उन्होंने कहा, "सरकार को गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और पीड़ितों के परिवारों को न्याय दिलाना सुनिश्चित करना चाहिए."
लखीमपुर में किसानों की हत्या एक साज़िश थी, SIT की कोर्ट से अपील, हत्या का आरोप लगे
एसआईटी ने अपनी एक रिपोर्ट में लखीमपुर खीरी के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट से कहा है कि किसानों को 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में कथित तौर पर आशीष मिश्रा द्वारा संचालित एक एसयूवी गाड़ी द्वारा "हत्या करने के इरादे से" कुचल दिया गया था और यह "लापरवाही से हुई मौत नहीं" थी.
लखीमपुर खीरी केस: बर्खास्त हों केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा, SIT रिपोर्ट के बाद RJD सांसद की मांग
मामले की जांच कर रही टीम ने कहा है कि आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ रैश ड्राइविंग के आरोपों को संशोधित किया जाना चाहिए, और हत्या के प्रयास के आरोप और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोप शामिल किए जाने चाहिए. आशीष मिश्रा और अन्य पहले से ही हत्या और साजिश के आरोपों का सामना कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं