विज्ञापन
This Article is From Jan 12, 2015

नई दिल्ली: बुजुर्ग महिला को 27 बार चाकू से गोदकर मर्डर

नई दिल्ली: बुजुर्ग महिला को 27 बार चाकू से गोदकर मर्डर
नई दिल्ली:

दिल्ली के पंजाबी बाग में 58 साल की बुजुर्ग महिला पर चाकू से गोदकर जान से मार दिया गया। वारदात के वक्त घर में महिला के अलावा केवल 5 साल का पोता था। हमले के बाद महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

महिला का नाम सुलोचना बंसल है। हत्यारे ने महिला को 27 बार चाकू से गोदकर मार डाला। सलोचना बंसल नाम महिला के पति की ग्रेटर कैलाश में दुकान है। पहले पुलिस को शक है कि लूटपाट के इरादे से इस कत्ल को अंजाम दिया गया। पुलिस निजी दुश्मनी निकालने के चलते की गई हत्या का एंगल भी मामले में खोज रही है।

हत्यारे ने घर में घुसकर सबसे पहले महिला के 5 साल के पोते को पहली मंजिल पर कमरे में बंद कर दिया। बच्चे के चेहरे को पूरी तरह से ढक दिया गया था। घर के बाकी लोग हॉस्पिटल गए हुए थे जहां महिला की पोती ऐडमिट थी।

ऐसा लगता है कि हत्या करने वाले को घर के बारे में काफी जानकारी थी। दरअसल उसने 5 से 6 सीसीटीवी वायर्स को काट दिया था। वह सीसीटीवी का हार्डवेयर भी उखाड़कर ले गया। वैसे हत्यारे के कुछ फुटेज पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गए हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली, हत्या, लूटपाट, Delhi, Murder, Loot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com