पंजाब, हरियाणा, राजस्थान ठिठुरा, दिल्ली में तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

नई दिल्ली:

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली का आज का तापमान 10 डिग्री का देखा गया। यह कल से दो डिग्री कम है और आज शीत लहर भी चल रही है। हालांकि धूप निकलने से माहौल में थोड़ी राहत देखी जा रही है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के इलाकों में बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों पर असर देखा जा रहा है।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में दिन के वक्त भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट का अनुमान है। उत्तराखंड, बिहार और झारखंड के तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट का अनुमान है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कड़ाके की ठंड और तापमान में गिरावट के चलते कोहरा भी बना हुआ है। इसके कारण सड़क, वायु और रेल यातायात पर खासा बुरा असर देखा जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश घने कोहरे की चपेट में हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ इलाकों में भी अभी कोहरा बना रहना का अनुमान है।