उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बिगड़े माहौल में अब सुधार हो रहा है. हालांकि बुधवार को दिन भर शांति के बाद देर शाम को कुछ जगहों पर हिंसक झड़पें हुईं. इलाके के मौजपुर-करावल नगर में हिंसा की खबरें आई हैं. शेरपुर चौक पर भी हिंसा की ख़बर है. सूचना मिलते ही पांच स्थानों पर पुलिस पहुंची. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च जारी है. दिन भर आगजनी और पथराव की घटना नहीं हुई लेकिन देर शाम को फिर तनाव बढ़ गया. हिंसा में अब तक 28 लोगों की मौत हो चुकी है. दिल्ली में हिंसा की घटनाओं को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ट्वीट किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा है कि हालात की गहन समीक्षा की गई है. माहौल का सामान्य होना बहुत महत्वपूर्ण है. दिल्ली में हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने 24 घंटे में तीन बैठकें कीं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने प्रभावित इलाके का दौरा किया.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
North East Delhi Violence, North East Delhi Violence Live Updates, PM Modi, Maujpur