यह ख़बर 05 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नोएडा : बेटे ने गलती से की मां की हत्या

खास बातें

  • आलोक ने अपनी मां वीना को धक्का दे दिया। मां के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था। धक्का लगने से चाकू मां के सीने में घुस गया।
नोएडा:

नोएडा के सेक्टर−12 में रहने वाली वीना सक्सेना की उसके बडे लड़के आलोक से झड़प हो गई। आलोक शराब के नशे में था और उसने अपनी मां वीना को धक्का दे दिया। वीना के हाथ में सब्जी काटने वाला चाकू था। धक्का लगने से चाकू वीना के सीने में घुस गया जिससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद आलोक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने वीना के छोटे बेटे अनुज की शिकायत पर आलोक के खिलाफ गैर−इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com