Rain in Mumbai : महानगर मुंबई में मॉनसून की दस्तक के बाद हुई जबर्दस्त बारिश ने आम जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है और इसका असर ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ा है. जलभराव के कारण कई जगह ट्रैफिक जाम की नौबत आई है. सोमवार को ही मौसम विभाग ने मुंबई में मॉनसून पहुंचने की भविष्यवाणी की थी. मुम्बई में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. कभी तेज तो कभी धीमी. शहर के किंग सर्किल पर तो बारिश के कारण सड़क पर इतना पानी जमा हो गया कि चारपहिया वाहनों के पहियों आधे ज्यादा डूब गए. नालों की सफाई न होने के कारण कई बस्तियों में पानी भरने की भी समस्या हुई.
मुंबई बारिश की आगोश में है।
— Sanjay Nirupam (@sanjaynirupam) June 9, 2021
हर तरफ अँधेरा।
अँधेरी सबवे ने मिलन सबवे को पछाड़ दिया है।
किंग सर्कल और माटुंगा तैर रहे हैं।
सौ करोड़ खर्च करके पता नहीं कहाँ का नाला साफ किया #BMC ने ?
पहले दिन यह हाल !#MumbaiRains pic.twitter.com/rnMIrZTwnP
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#WATCH | Maharashtra: Severe waterlogging at Kings Circle in Mumbai, due to heavy rainfall. #Monsoon has arrived in Mumbai today. pic.twitter.com/PI2ySwhBCR
— ANI (@ANI) June 9, 2021
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सीजन की पहली बारिश में ही मुंबई की हालत खराब होने को लेकर बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) पर निशाना साधा है. निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुंबई बारिश की आगोश में है. हर तरफ अंधेरा. अंधेरी सबवे ने मिलन सबवे को पछाड़ दिया है. किंग सर्कल और माटुंगा तैर रहे हैं. BMC ने सौ करोड़ खर्च करके पता नहीं कहाँ का नाला साफ किया?पहले दिन यह हाल!' गौरतलब है कि महाराष्ट्र में इस समय शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के गठबंधन वाली सरकार काबिज है. बीएमसी की बात करें तो यह शिवसेना की मेयर हैं. एक समय शिवसेना में रह चुके निरुपम ने मुंबई की बारिश को लेकर नाराजगी जताते हुए 'अपनी पूर्व पार्टी' पर ही निशाना साधा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं