मुंबई से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. एक कार चालक ने चलती सड़क पर अचानक यू-टर्न किया जिसमें एक बाइक सवार की जान चली गई. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. 29 सितंबर की रात लोअर परेल पश्चिम पुल पर एक कार चालक ने अचानक से यू-टर्न किया, जिसके बाद सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने अपनी दिशा मोड़कर बचने की कोशिश की, लेकिन सब कुछ इतना अचानक हुआ कि उसकी मोटरसाइकिल कार से टकरा गई. इतना ही नहीं कार से टकराने के बाद उसकी मोटरसाइकिल दूसरी दिशा से आ रही एक और मोटरसाइकिल टकरा गई. नतीजा इस हादसे में एक की मौत हो गई और दो जख्मी हुए हैं. हैरानी की बात ये है कि जिस कार वाले की गलती से ये सब हुआ, वह अपनी कार लेकर फरार हो गया. रुककर अगर घायलों को अस्पताल ले जाता तो शायद जान बच जाती. पुलिस मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश कर रही है.
देखिए अचानक से लिये गये इस यु टर्न से कैसे मोटरसाइकिल सवार की जान चली गई!
— sunilkumar singh (@sunilcredible) October 1, 2021
आरोपी कार चालक में इतनी भी इंसानियत नही थी कि रुक कर जख्मी को अस्पताल ले जाता,
शायद उस निर्दोष की जान बच जाती।
29 सितंबर की रात लोअर परेल फ्लाईओवर पर हुआ ये दर्दनाक हादसा। pic.twitter.com/B7u6teBF7P
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्सर एक की गलती से दूसरे की जान चली जाने वाली खबरें सामने आती रहती हैं. अगर नियमों का पालन करते हुए सावधानी से ड्राइविंग की जाए तो इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है. लेकिन हाल-फिलहाल में ऐसी कुछ घटनाएं भी सामने आ रही है, जिसमें मानवता ही शर्मसार हो रही है. दुर्घटना के बाद गलती करने वाला भाग जाता है या दुर्घटना के बाद सड़क पर ही लोग दम तोड़ देते हैं, कोई अस्पताल नहीं पहुंचाता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं