विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2014

मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

फाइल फोटो
मुंबई:

मुंबई में बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) के चालकों और कंडक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गई है। बंबई हाईकोर्ट द्वारा हड़ताल को गैर-कानूनी बताए जाने के बावजूद, इसके कर्मचारी आज लगातार दूसरे दिन हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण शहर और उपनगरों में हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

बेस्ट के चालक और कंडक्टर नए कंप्यूटराइज समय निर्धारण व्यवस्था के विरोध में सोमवार से हड़ताल पर थे। बस सेवा दूसरे दिन भी प्रभावित रही, जिसके कारण कार्यालय जाने वाले और परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को परेशानी हुई। बेस्ट की हड़ताल के कारण लोगों ने अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए ऑटो का सहारा लिया।

चालक और कंडक्टरों द्वारा हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानने के कारण बेस्ट के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी।

नाम नहीं बताने की शर्त पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश के बावजूद अगर हड़ताल जारी रहती है तो महाराष्ट्र आवश्यक सेवा एवं रख-रखाव अधिनियम (एमईएसएमए) के तहत हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुंबई, बेस्ट बस, बसों की हड़ताल, Mumbai, BEST, Driver Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com