विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2019

Monsoon Updates: दिल्ली-मुंबई में बारिश के आसार, यूपी समेत इन राज्यों में भी मानसून ने पकड़ी रफ्तार- जानें अगले 2-3 दिन का हाल

दिल्लीवासियों की बुधवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई. न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया.

Monsoon Updates: दिल्ली-मुंबई में बारिश के आसार, यूपी समेत इन राज्यों में भी मानसून ने पकड़ी रफ्तार- जानें अगले 2-3 दिन का हाल
Weather Updates: दिल्ली में तेज बारिश के आसार
  • दिल्ली में बारिश के आसार
  • मुंबई समेत इन शहरों में हो सकती है झमाझम बारिश
  • यूपी के इन शहरों में भी बरसेंगे मेघ
नई दिल्ली:

दिल्लीवासियों की बुधवार सुबह की शुरुआत उमस भरे मौसम के साथ हुई. न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री अधिक 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 73 प्रतिशत दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में गरज के साथ छीटों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. वहीं आईएमडी के मुताबिक मुंबई, थाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नगिरी और नासिक में गुरुवार को करीब 4 घंटे तेज बारिश के आसार हैं.

तेज प्रताप यादव ने कहा- मॉब लिंचिंग के लिए RSS और बजरंग दल जिम्मेदार

उत्तर प्रदेश में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है. बुधवार को राजधानी समेत अन्य इलाके इलाकों में हुई बारिश ने तापमान को लुढ़का दिया है. मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने तो लखनऊ समेत झांसी, जालौन, रामपुर, बरेल, रायबरेली, प्रतापगढ़, मुरादाबाद में गुरुवार को करीब 3 घंटे झमाझम बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के जोर पकड़ने से अभी 27 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. मानसून की ट्रफ रेखा प्रदेश के कई इलाकों से होकर गुजर रही है. इस कारण आद्रता में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

दलित महिला को मंदिर में जाने से रोका, पुजारी के बेटे ने पूछी जात फिर गाली देकर मारी लात

27 जुलाई के बाद मानसून की कुछ चाल सुस्त पड़ने के आसार हैं. गुरुवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25 डिग्री, गोरखपुर 24 डिग्री, बहराइच का 25.1 डिग्री, फैजाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया. न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.8 रिकॉर्ड हुआ.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से आसमान पर बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी का असर कम है. राज्य में कमजोर पड़े मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने के आसार बनने लगे हैं. यही कारण है कि, गुरुवार की सुबह से आसमान पर बादलों का डेरा है, जिससे गर्मी का असर कम है. बीते 24 घंटों के दौरान भी कई स्थानों पर बाछौरें पड़ी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है, जिससे आगामी दिनों में बारिश की संभावना बढ़ गई है. 

(इनपुट आईएएनएस से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Updates, Delhi Rain, Mumbai Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com