पहाड़ी राज्य मेघालय में क्रिसमस से पहले एक कार्यक्रम हुआ, जहां सत्ताधारी दल और विपक्ष के नेता आपसी मतभेदों को भुलाकर एक मंच पर आए. यहां मौजूद सभी नेताओं ने कैरोल ( क्रिसमस गीत) गाया और माहौल को खुशनुमा बना दिया. इस कार्यक्रम में मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ( Chief Minister Conrad Sangma), विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा (former Chief Minister Mukul Sangma), विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह और वरिष्ठ विधायक चार्ल्स पिंगरोप सहित अन्य नेता शामिल हुए.
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, '' क्रिसमस से पहले आयोजित कार्यक्रम में माननीय विधानसभा अध्यक्ष, माननीय नेता प्रतिपक्ष और माननीय विधायकों के साथ ही हमारे सहयोगियों के साथ क्रिसमस कैरोल गाया. मेघालय सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Was delighted to join Hon'ble Speaker, Hon'ble Leader of Opposition & Hon'ble MLA in singing the #Christmas carol at the Pre Christmas Celebration joined by our colleagues. #Meghalaya sends its Christmas blessings to each of you. pic.twitter.com/myuyDIXbiv
— Conrad Sangma (@SangmaConrad) December 21, 2021
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन को संसद के बचे सत्र के लिए निलंबित किया गया
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दिख रहा है कि एक खुली जगह पर आयोजित कार्यक्रम में नेता कैरोल गा रहे हैं. साथ ही वहां मौजूद कई नेता गाते हुए तालियां बजा रहे हैं.
बता दें कि कॉनराड संगमा ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में एक कार्यक्रम में गाना गाकर सभी को सरप्राइज्ड कर दिया था. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसकी लोगों ने खूब सराहना की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं