किसी राजनेता या मंत्री का नाम सुनते ही हमारे जेहन में कुर्ता-पाजामा पहने, सिर पर टोपी लगाए किसी शख्स की इमेज सामने आ जाती है, लेकिन यदि आप किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री को बाकायदा मंच पर खड़े होकर इलेक्ट्रिक गिटार बजाते हुए देखें तो आपको ताज्जुब जरूर होगा. शायद इसीलिए लिए मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा अपने पॉप अवतार के साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. उनके इस रॉकस्टार अंदाज़ को लोग खासतौर पर यंगस्टर्स काफी पसंद कर रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
खूब पसंद किया जा रहा है वीडियो (conrad sangma iron maiden video)
वैसे यदि कोई मेघालय के मुख्यमंत्री को नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहा हो तो उसे शायद कोई ताज्जुब नहीं होगा, क्योंकि उसे पता होगा कि इलेक्ट्रिक गिटार बजाना मुख्यमंत्री का पसंदीदा शगल है, लेकिन 27 दिसंबर को जो वीडियो साझा किया गया है उसमें मुख्यमंत्री अपनी पूरी रवानगी में नज़र आ रहे हैं. मशहूर अंग्रेजी बैंड आयरन मेडेन के पॉपुलर धुन ‘वेस्टेड ईयर्स' पर सीएम साहब का जादू कुछ ऐसा था कि, ऑडियंस की तालियों और सीटियों से सारा माहौल गूंज उठा. आयरन मेडेन एक इंग्लिश बैंड है, जिसे स्टीव हैरिस नाम के एक म्यूजिशियन ने 1975 में बनाया था. ये बैंड अब भी काफी लोकप्रिय है.
सबसे ‘कूल सीएम'
जाहिर है कि सोशल मीडिया पर भी सीएम का ये वीडियो खूब धूम मचा रहा है. मेघालय के लोग तो अपने सीएम के इस रूप की तारीफ कर ही रहे हैं, लेकिन बाहरी राज्यों के लोग भी इसे खासा पसंद कर रहे हैं. कई लोग उन्हें Coolest CM of India कह रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि उन्होंने इतना टैलेंटेड पॉलिटिशियन कभी नहीं देखा है. कुल मिलाकर वीडियो पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो रही है. कॉनराड संगमा 2018 में मेघालय के 12वें मुख्यमंत्री बने थे. वे भारत के मशहूर राजनीतिज्ञ स्वर्गीय पी. ए. संगमा के बेटे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं