विज्ञापन
This Article is From May 25, 2011

मनमोहन-सोनिया के आशीर्वाद से हुआ 2-जी घोटाला : भाजपा

पार्टी ने यह भी कहा कि कांग्रेस जनता के सामने तो इस मुद्दे पर द्रमुक के साथ रोमांस कर रही है लेकिन परदे के पीछे सारा दोष द्रमुक पर ही मढ़ रही है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
New Delhi: भाजपा ने बुधवार को आरोप लगाया कि 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के आशीर्वाद से हुआ है। पार्टी ने यह भी कहा कि कांग्रेस जनता के सामने तो इस मुद्दे पर द्रमुक के साथ रोमांस कर रही है लेकिन परदे के पीछे सारा दोष द्रमुक पर ही मढ़ रही है। भाजपा प्रवक्ता जगत प्रकाश नड्डा ने कहा, कांग्रेस और द्रमुक भ्रष्टाचार के मुद्दे पर साथ साथ हैं। उन्होंने 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले में सुनियोजित ढंग से काम किया। सार्वजनिक रूप से कांग्रेस द्रमुक से रोमांस कर रही है लेकिन परदे के पीछे उसके खिलाफ साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री पी चिदंबरम और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने द्रमुक प्रमुख एम करूणानिधि से मुलाकात कर उनकी बेटी कनिमोई की गिरफ्तारी को लेकर सहानुभूति व्यक्त की लेकिन परदे के पीछे से कांग्रेस का रूख यही है कि उसने भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाले का पूरा दोष द्रमुक के मत्थे मढने की कोशिश कर रही है। भाजपा ने कहा है कि वह शुरू से ही दावा करती आयी है कि कांग्रेस और द्रमुक इस लूट में साझेदार हैं। नड्डा ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री के आशीर्वाद और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की सहमति के बिना 2-जी स्पेक्ट्रम घोटाला नहीं हो सकता था। कांग्रेस और द्रमुक एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियां भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हैं। प्रधानमंत्री सिंह और पूर्व संचार मंत्री ए राजा के बीच हुए पत्राचार का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि इससे पता चलता है कि 2-जी स्पेक्ट्रम लाइसेंस मामले में प्रधानमंत्री की ओर से अनकही मंजूरी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, 2जी, भाजपा, Manmohan, Sonia, BJP, 2G
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com