विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2017

मुजफ्फरनगर में 30 साल के युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कथित तौर पर धन पर विवाद को लेकर दो बदमाशों ने 30 साल के एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी.

Also Read in
मुजफ्फरनगर में 30 साल के युवक की गोली मारकर हत्या
मुजफ्फरनगर में युवक की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)
  • घटना के समय पीड़ित मस्जिद से लौट रहा था
  • धनविवाद से जुड़ा है मामला
  • पुलिस ने इलाके में सुरक्षा कड़ी की
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कथित तौर पर धन पर विवाद को लेकर दो बदमाशों ने 30 साल के एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब पीड़ित शाहिद जिले के मंडीरोउर गांव में एक मस्जिद से लौट रहा था. उन्होंने बताया कि दो आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है. आरोपी फरार हैं. उन्होंने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

गौरतलब है कि यूपी में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही मुजफ्फरनगर में चेन्नई से घूमने आए एक दंपति को बदमाशों ने गोली मार दी. यह दंपति बुलेट पर हरिद्वार से दिल्ली लौट रहा था. बदमाशों की गोली पति के गर्दन को चीरते हुए निकल गई थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh, Man Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com