West Bengal Election BJP First List : बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 57 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को कर दी. इसमें सबसे अहम नाम शुभेन्दु अधिकारी (Suvendu Adhikari) का है, जो नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगे. इससे नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) और कभी उनके सिपहसालार रहे शुभेन्दु अधिकारी के बीच सियासी संग्राम पर मुहर लग गई है. अधिकारी अभी नंदीग्राम से ही विधायक थे. शुभेन्दु ने नंदीग्राम (Nandigram) में किसानों की जमीन के अधिग्रहण के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ा था.
यह भी पढ़ें- युवा काल से लड़ाका रही हैं ममता बनर्जी, प्रधानमंत्री का रास्ता रोक दिखा चुकी हैं काला झंडा, अब सत्ता बचाने की बारी
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की थी. ममता बनर्जी ने कहा था कि हमने 291 उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसमें 51 महिला और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं. ममता ने कहा था कि वह नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी और परंपरागत भवानीपुर सीट वह छोड़ रही हैं. शोभनदेव चट्टोपाध्याय भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
ममता ने आगे कहा कि हमने कला, खेल, मीडिया और संस्कृति के क्षेत्रों से प्रतिष्ठित हस्तियों को टिकट दिए है. तृणमूल कांग्रेस के 23-24 मौजूदा विधायकों को उम्र और अन्य कारणों से इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है. ममता ने 2011, 2016 के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का दावा किया और इसे सबसे आसान चुनाव करार दिया. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद हम विधान परिषद का गठन कराएंगे ताकि वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को समायोजित किया जा सके.
देखिए पूरी लिस्ट---

BJP Bengal Candidate List

BJP Bengal Candidate List

BJP Bengal Candidate List

BJP Bengal Candidate List
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं