- कहा, महाराष्ट्र के लोग नहीं चाहते हैं चुनाव
- राज्य के बीजेपी प्रमुख के बयान का किया जिक्र
- बिहार के पूर्व डीजीपी के सियासत में आने पर बोले, उन्हें इसका हक
शिवसेना के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव की संभावना को खारिज करते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) की अगुवाई वाली महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार (Maharashtra Government) पांच साल का अपना कार्यकाल पूरा करेगी. राउत ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि राज्य के लोग अभी चुनाव नहीं चाहते.एक दिन पहले ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य में मध्यावधि चुनाव की संभावना के बारे में पूछे जाने पर कहा था, ‘‘कोई भी मध्यावधि चुनाव नहीं चाहता, लेकिन कोई अस्थायित्व का हल भी नहीं बता सकता. सभी कोशिश करेंगे कि कुछ न हो लेकिन यदि यदि कोई गठबंधन काम नहीं करता है तो कोई विकल्प भी नहीं होगा.'' बातचीत के दौरान राउत ने सुशांत सिंह राजपूत मामले पर भी बातचीत की.
फडणवीस-राउत बैठक पर महाराष्ट्र BJP चीफ : 2 घंटे तक चाय-बिस्किट पर तो चर्चा नहीं हुई होगी...
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
राउत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में तंज कसते हुए कहा कि चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करने वाले चुनाव आयोग ने शायद पाटिल को ‘कुछ जिम्मेदारी दी हो' और संभवत: उनके पास इस संबंध में अधिक जानकारी हो. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं चंद्रकांत पाटिल के बयान को सकारात्मक ढंग से लेता हूं. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के लोग चुनाव नहीं चाहते हैं. मैं भी यही कह रहा हूं कि चुनाव नहीं होना चाहिए. इसलिए ठाकरे सरकार पांच साल चलेगी और चुनाव नहीं होंगे.''
बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय के पिछले सप्ताह स्वैच्छिक सेवानिवृति (VRS) के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाले जनता दल यूनाइटेड (JDU) से जुड़ने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना सांसद ने कहा कि व्यक्ति को नौकरी से इस्तीफा देने के बाद राजनीति में आने का हक है. उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के पुलिस महानिदेशक रहे पांडेय साहब से हमारी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. उन्होंने पद पर रहते हुए मुम्बई पुलिस के खिलाफ जो बयान दिये थे, हम उसके खिलाफ थे.आप मुम्बई पुलिस का अपमान मत कीजिए.''
सुशासन, विकास के मुद्दे पर लड़ें बिहार चुनाव, मुद्दे घट गए हों तो भेज देंगे पार्सल: राउत
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh Case) की मौत की मुम्बई पुलिस द्वारा जांच किये जाने के दौरान जब पांडेय ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी तब शिवसेना नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार के नेताओं ने उनकी आलोचना की थी.शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा ‘‘अब सीबीआई जांच कर रही है. पूरा देश यह इंतजार कर रहा है कि सीबीआई इस मामले में क्या करती है. मैं समझता हूं कि पांडेय को भी कुछ समय इंतजार करना चाहिए.''
रावत ने मुम्बई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने वाले चैनलों से अब सीबीआई से सवाल पूछने को कहा.सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की एक महीने से अधिक समय से जांच कर रही है. राउत ने कहा, ‘‘चैनल हमसे सवाल पूछ रहे थे. उन्हें अब सीबीआई, पांडेय और नीतीश कुमार से सवाल करना चाहिए.''उन्होंने कहा कि ये आरोप शिवसेना को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा थे. सीबीआई ने सोमवार को कहा था कि राजपूत की मौत के मामले में अभी वह किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.पिछले सप्ताह भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद अटकलों का दौर शुरू होने पर राउत ने कहा कि वह शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना' के लिए उनके साक्षात्कार के वास्ते कार्यक्रम तय करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री से फिर मिलेंगे.
देवेंद्र फडणवीस से मिले शिवसेना नेता संजय राउत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं