विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2011

महाराष्ट्र में सड़क हादसा, 17 की मौत, 28 घायल

महाराष्ट्र के बुलदाना जिले में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए।
नागपुर: महाराष्ट्र के बुलदाना जिले में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोगों की मौत हो गई और 28 घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मलकापुर कस्बे के निकट थंदूलवाड़ी गांव में यह बस एक पुल से नीचे गिर गई। यह बस शिरडी और शनिशिंगनापुर से लौट रही थी। बस में सवार ज्यादातर लोग वर्धा जिले के निवासी थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दुर्घटनाग्रस्त, बस, मौत
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com