Elephant Charged Towards Bus: यूं तो हाथी को शांत जानवर माना जाता है, लेकिन अगर गलती से भी यह बिगड़ गया, तो हालात को बद से बदतर होने में समय नहीं लगेगा. ऐसे में खुद की जान बचाकर भागना ही एक मात्र रास्ता बचता है. सोशल मीडिया पर हाथियों से जुड़े कई वीडियो रोजाना सामने आते रहते हैं. कभी उनका शरारत भरा अंदाज दिल जीत लेता है, तो कभी उनका गुस्सा देखकर दिल दहल उठता है. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आ रहा है, जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो में एक गुस्से से तिलमिलाए हाथी को यात्रियों से भरी बस की ओर बढ़ते देखा जा सकता है. आगे जो हुआ वो आप खुद ही देख लीजिए.
यहां देखें वीडियो
When the tusker decided to check out passengers in the bus, everyone led by the bus driver displayed nerves of steel, a great sense of calm and understanding and everything went off well. Video - in Karnataka. Shared by a friend. #coexistence #peopleforelephants pic.twitter.com/OJG4uPRvoi
— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) July 24, 2023
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस होश उड़ा देने वाले वीडियो को आईएएस अधिकारी सुप्रिया साहू ने अपने अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें एक हाथी को गुस्से में यात्रियों से भरी सड़क के किनारे खड़ी एक बस की ओर बढ़ते देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, यात्रियों से भरी बस सड़क के कोने में खड़ी नजर आती है, जो हाथी के शांतिपूर्वक चले जाने का इंतजार कर रही होती है, लेकिन तभी हाथी की नजर दूर खड़ी बस पर पड़ जाती है, जिसके बाद वह धीरे-धीरे बस की ओर बढ़ने लगता है. ऐसे में बस या उसके किसी भी यात्री को कोई नुकसान न पहुंचे इसके लिए ड्राइवर बस को करीब 8 किलोमीटर तक रिवर्स गियर में चलाता नजर आता है.
महज 45 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 8 सौ से ज्यादा लोगों पोस्ट को लाइक किया है. पोस्ट देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'जब हाथी ने बस में यात्रियों की जांच करने का फैसला किया, तो बस चालक के नेतृत्व में सभी ने धैर्य, शांति और समझदारी का परिचय दिया और सब कुछ ठीक हो गया. वीडियो कर्नाटक का है, जिसे एक मित्र द्वारा साझा किया गया है.'
ये भी देखें- वरुण धवन के साथ कैमरे के सामने जाह्नवी कपूर ने दिया पोज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं