महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने बुधवार को कहा कि वह अपने निजी अनुभव के आधार पर कह सकते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) उचित मतदान सुनिश्चित करती है और मतों की सही संख्या दर्शाती है. राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित पवार की यह टिप्पणी ईवीएम को लेकर उनकी पार्टी के रुख से भिन्न जान पड़ता है. यहां एक संवाददाता सम्मेलन में अजित पवार ने मजाकिया लहजे में कहा कि ईवीएम पराजित उम्मीदवारों को हार का ठीकरा मशीन पर डालने का अवसर प्रदान करता है.
EVM बैन कर बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली याचिका SC में खारिज
बारामती विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाले पवार ने कहा, ‘मैंने छह से सात चुनाव ऐसे लड़े हैं, जिनमें ईवीएम का इस्तेमाल हुआ है. यह मशीन उचित मतदान को सुनिश्चित करती है और सही संख्या दर्शाती है.' वह महाराष्ट्र में भविष्य के चुनावों में ईवीएम के साथ मतपत्र के इस्तेमाल पर चल रही चर्चाओं से जुड़े एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे. पवार को 2019 में विधानसभा चुनाव में 1.65 लाख मतों से जीत मिली थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिहार चुनाव में ईवीएम और वीवीपीएटी मतों की गणना में कोई अंतर नहीं: चुनाव आयोग
महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष रहते हुए नाना पटोले ने राज्य विधानसभा से एक ऐसा कानून बनाने का सुझाव दिया था , जिससे मतदाताओं को ईवीएम के साथ-साथ मतपत्र का इस्तेमाल करने का भी विकल्प स्थानीय और राज्य विधानसभा चुनाव में उपलब्ध हो सकेगा. पटोले इस पद से इस्तीफा दे चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं