मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक 19 साल के युवक ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. उसे एक व्यक्ति और दो महिलाओं ने पीटा और जबरन पेशाब पिलाई. उसने इस घटना के कुछ घंटे बाद खुदकुशी कर ली. शिवपुरी जिले के साजोर गांव में बुधवार को विकास शर्मा नाम का युवक अपने घर के अंदर फांसी से झूलता हुआ मिला. उसके पास से मिले सुसाइड नोट और उसके मोबाइल में मिले उसके वीडियो से इस घटना का खुलासा हुआ.
विकास शर्मा ने अपने सुसाइड नोट और अपने मोबाइल फोन में छोड़े गए वीडियो क्लिप में उसके साथ हुई घटना का खुलासा किया है. विकास ने लिखा है कि वह पास के मंदिर में जल चढ़ाने के लिए एक लोटा लेकर हैंड पंप पर गया था. वह जब लोटे में पानी भर रहा था तो पानी के कुछ छींटे वहां मौजूद मनोज कोली, तारावती कोली और प्रियंका कोली के बर्तनों पर गिर गए. इस पर गुस्से में आकर तीनों ने ना सिर्फ उसके साथ मारपीट की बल्कि कथित तौर पर लोटे को पेशाब से भरकर विकास को उसे पीने के लिए मजबूर किया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इस घटना के बाद अवसाद में डूबा विकास अपने घर पहुंचा और कथित तौर पर सुसाइड नोट लिखने और अपने सेल फोन से आखिरी बातें रिकॉर्ड करने के बाद उसने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली. वीडियो में विकास कहा रहा है कि मेरे आत्महत्या करने का कारण तारावती कोली, मनोज कोली और प्रियंका कोली हैं. इन लोगों ने मुझे बिना किसी कारण मारा, मेरे मुंह में पेशाब डाली, इसलिए मैं आत्महत्या कर रहा हूं.

मामले में कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने दोनों महिलाओं सहित सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आत्महत्या के लिए उकसाने के अलावा आईपीसी की धारा 306 और 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं