विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2021

'विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में', रसोई गैस महंगी होने को लेकर राहुल गांधी का PM पर वार

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर. मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं.’’

'विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में', रसोई गैस महंगी होने को लेकर राहुल गांधी का PM पर वार
रसोई गैस का दाम बढ़ने पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर निशाना (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी (LPG Price Hike) के मुद्दे को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं. उन्होंने यह दावा भी किया कि एलपीजी के दाम बढ़ने से लाखों परिवार चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं.

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर. मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं.''

rhoivpgo

गैस की कीमतें बढ़ने पर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को घेरा

राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया है उसमें एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42 प्रतिशत परिवारों ने खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 

बता दें कि महंगाई के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. साथ ही कांग्रेस नेताओं ने ईंधन की कीमतों को और कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में ज्यादा कटौती की भी मांग की है ताकि आम आदमी को महंगे तेल से ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके.

वीडियो: सरकार ने दिया झटका, बढ़ा दिए कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Price Hike, Rahul Gandhi, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com