विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2022

सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को फिर मिले धमकी भरे रिकॉर्डेड कॉल

इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम से कॉल किए गए, इस बार 26 जनवरी पर दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की धमकी दी गई

सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को फिर मिले धमकी भरे रिकॉर्डेड कॉल
सुप्रीम कोर्ट.
नई दिल्ली:

सोमवार को भी सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को धमकी भरे रिकॉर्डेड कॉल मिले. इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम से कॉल किए गए हैं. इस बार 26 जनवरी पर दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की धमकी दी गई है. अनुच्छेद 370 को हटाने के खिलाफ येह कॉल किए गए हैं. 

धमकी के कॉल में कहा गया है कि घाटी की लड़ाई दिल्ली की सड़कों पर आ जाएगी. कॉल करने वालों ने मुजाहिदीन को दिल्ली चलो का आह्वान किया है. फिर दिल्ली में जो होगा उसकी जिम्मेदार केंद्र की मोदी सरकार होगी. 

कॉल में कहा गया है कि 370 हटाने में सुप्रीम कोर्ट की भी सरकार के बराबर जिम्मेदारी है. कश्मीर की लड़ाई दिल्ली में लड़ी जाएगी और दुनिया देखेगी. कहा गया है कि सिख फॉर जस्टिस भी खालिस्तानी की इस लड़ाई को दिल्ली ला रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lawyers, Supreme Court, Threatening
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com