Kerala Corona cases updates: देश में भले ही कोरोना के नए मामलों की संख्या काफी कम हो गई हो लेकिन दक्षिण भारत का राज्य केरल अभी भी चिंता का कारण बना हुआ है. केरल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12,616 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 134 और मरीजों की मौत हो गई. इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47,51,434 हो गई जबकि मृतकों की संख्या 25,811 पर पहुंच गई.एक तरह से देश के कुल कोरोना मामलों में 50 फीसदी से अधिक केरल से ही आ रहे हैं.
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई.विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 24 घंटे में 14,516 लोग संक्रमण से स्वस्थ हुए. राज्य में अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद 46,02,600 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 1,22,407 मरीज उपचाराधीन हैं. पिछले एक दिन में 98,782 नमूनों की जांच की गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केरल भले ही कोरोना के मामले में चिंता का कारण बना है लेकिन भारत में कोरोना के नए मामलों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है. भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 18,833 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 38 लाख, 53 हजार 48 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 278 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 49 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है.
- - ये भी पढ़ें - -
* 'लखीमपुर हिंसा: विपक्ष के निशाने पर चल रहे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा ने अमित शाह से की मुलाकात
* 'दूसरों की जिंदगी की कीमत पर उत्सव नहीं मना सकते', पटाखों पर SC की सख्त टिप्पणी
* 'पत्नी के पास जाने से रोका गया' : प्रियंका की गिरफ्तारी को लेकर रॉबर्ट वाड्रा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं