विज्ञापन
This Article is From May 30, 2020

केरल में गांव-गांव तक कोरोना जांच के लिए लॉन्च किया COVID-19 परीक्षण वाहन, इन सुविधाओं को जोड़ा

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं साथ ही इस महामारी से लड़ने के नए-नए तरीके भी इजाद किए जा रहे हैं.  केरल के अलप्पुझा में आज एक मोबाइल COVID19 परीक्षण वाहन लॉन्च किया गया.

केरल में गांव-गांव तक कोरोना जांच के लिए लॉन्च किया COVID-19 परीक्षण वाहन, इन सुविधाओं को जोड़ा
केरल के अलप्पुझा में मोबाइल COVID-19 परीक्षण वाहन लॉन्च किया गया
नई दिल्ली:

देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं साथ ही इस महामारी से लड़ने के नए-नए तरीके भी इजाद किए जा रहे हैं.  केरल के अलप्पुझा में आज एक मोबाइल COVID19 परीक्षण वाहन लॉन्च किया गया. इस वाहन में उन सभी सावधानियों का ध्यान रखा गया है जो कोविड मरीज की जांच के दौरान जरूरी होती है. इस वाहन की लॉन्चिंग पर राज्य पीडब्ल्यूडी मंत्री जी सुधाकरन भी मौजूद थे. 

इस वाहन की लॉन्चिंग पर चर्चा करते हुए डॉक्टर प्रवीण ने मी़डिया से कहा कि केरल के अलपुझा में ऐसे वाहन की जरूरत थी, जो ग्रामीण इलाकों में जाकर कोरोना सैंपल इकट्ठे कर सके. उन्होंने कहा कि केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसी चिंता को देखते हुए इस वाहन का निर्माण किया गया है, उन्होंने बताया कि इस वाहन में टेली मेडिसीन और सार्वजनिक ऐलान के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, ताकि हम गांव-गांव जाकर न सिर्फ जांच कर सके बल्कि कोरोना से जुड़ी जानकारियां भी लोगों तक साझा कर सकें. 

बता दें कि केरल में शुक्रवार को 62 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए जिनमें एक स्वास्थ्य कर्मी, एअर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के दो सदस्य और दो कैदी शामिल हैं. इससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,150 हो गए. खाड़ी देश से लौटे एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर आठ हो गई. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala, Mobile COVID-19 Testing Vehicle, Alappuzha, Coronavirus India Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com