देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं साथ ही इस महामारी से लड़ने के नए-नए तरीके भी इजाद किए जा रहे हैं. केरल के अलप्पुझा में आज एक मोबाइल COVID19 परीक्षण वाहन लॉन्च किया गया. इस वाहन में उन सभी सावधानियों का ध्यान रखा गया है जो कोविड मरीज की जांच के दौरान जरूरी होती है. इस वाहन की लॉन्चिंग पर राज्य पीडब्ल्यूडी मंत्री जी सुधाकरन भी मौजूद थे.
Kerala: A mobile #COVID19 testing vehicle was launched in Alappuzha today. PWD Minister of the state, G Sudhakaran was also present at the occasion. pic.twitter.com/3h0WNijfsr
— ANI (@ANI) May 30, 2020
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस वाहन की लॉन्चिंग पर चर्चा करते हुए डॉक्टर प्रवीण ने मी़डिया से कहा कि केरल के अलपुझा में ऐसे वाहन की जरूरत थी, जो ग्रामीण इलाकों में जाकर कोरोना सैंपल इकट्ठे कर सके. उन्होंने कहा कि केरल में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसी चिंता को देखते हुए इस वाहन का निर्माण किया गया है, उन्होंने बताया कि इस वाहन में टेली मेडिसीन और सार्वजनिक ऐलान के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, ताकि हम गांव-गांव जाकर न सिर्फ जांच कर सके बल्कि कोरोना से जुड़ी जानकारियां भी लोगों तक साझा कर सकें.
There was a requirement from Alappuzha, of a vehicle to go to remote places where we can take samples as Kerala is reporting more number of cases now. So, that was the primary concern. We also incorporated telemedicine and a public address facility inside this vehicle: Dr Praveen https://t.co/qiMltDVHT2 pic.twitter.com/IIZZGctrvD
— ANI (@ANI) May 30, 2020
बता दें कि केरल में शुक्रवार को 62 व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए जिनमें एक स्वास्थ्य कर्मी, एअर इंडिया एक्सप्रेस के चालक दल के दो सदस्य और दो कैदी शामिल हैं. इससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,150 हो गए. खाड़ी देश से लौटे एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर आठ हो गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं