विज्ञापन
This Article is From Jan 14, 2020

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाला पहला राज्य बना केरल, CAA को दी चुनौती

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. केरल पहला राज्य है, जिसने इस कानून को चुनौती दी है.

Also Read in
  • CAA के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची केरल सरकार
  • CAA पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचनेवाला केरल पहला राज्य
  • सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की
नई दिल्ली:

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की. केरल पहला राज्य है, जिसने इस कानून को चुनौती दी है. केरल सरकार ने याचिका में कानून को भेदभाव वाला और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया है. केरल सरकार ने इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत सूट दाखिल किया है.

संविधान का अनुच्छेद 131 भारत सरकार और किसी भी राज्य के बीच किसी भी विवाद में सर्वोच्च न्यायालय को मूल अधिकार क्षेत्र देता है. अगर दोनों के बीच कोई कानून का सवाल या फिर कानून पर सीमा या अधिकार का मसला हो.

केरल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर नागरिकता संसोधन कानून को रद्द करने की मांग की. केरल सरकार ने कहा कि ये कानून अनुच्छेद 14,21 और 25 का उलंघन करता है. CAA के खिलाफ पहली बार किसी राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala Government, Supreme Court, Citizenship Amendment Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com