विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2019

PoK से भारत में घुसपैठ करते BAT कमांडो और आतंकियों को सेना ने किया ढेर, VIDEO आया सामने

यह वीडियो पूंछ की दूसरी ओर पाक कब्जे वाले कश्मीर के हाजीपीर सेक्टर का है. इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि किसी तरह से बैट कमांडो और आतंकियों का  घुसपैठ कर रहे हैं.

Also Read in
PoK से भारत में घुसपैठ करते BAT कमांडो और आतंकियों को सेना ने किया ढेर, VIDEO आया सामने
पाकिस्तानी घुसपैठियों का वीडिया आया सामने
  • सेना ने जारी किया वीडियो
  • वीडियो में घुसपैठ करने के लिए रेंगते दिख रहे हैं आतंकी
  • कुछ दिन पहले का है वीडियो
नई दिल्ली:

पाकिस्तान भारत में PoK के रास्ते से घुसपैठ कराने से बाज नहीं आ रहा है. हाल ही में भारतीय सेना ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है जिसमें पाकिस्तान के BAT कमांडो के साथ-साथ आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ करते दिख रहे हैं. यह वीडियो पूंछ की दूसरी ओर पाक कब्जे वाले कश्मीर के हाजीपीर सेक्टर का है. यह जगह पाकिस्तान के अल्लूरी पोस्ट के पास की है. यहां पाकिस्तान की 25 पंजाब के जवानों की तैनाती है.

यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है जब बैट कमांडो भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे. घुसपैठिये जब भारतीय सीमा के पास आए थे तो सेना उन्हें गोली मार दिया था. इस घटना के कई दिन बाद तक दो का शव सीमा के पास ही पड़े हुए थे. सेना से मिली जानकारी के अनुसार इनको घुसपैठ कराने के लिये 11 और 12 सितम्बर को पाकिस्तान की तरफ़ से लगातार गोलीबारी हुई थी. पाकिस्तान ने भारतीय चौकियों के साथ-साथ  अलग-अलग जगहों पर सिविल इलाकों को निशाना बनाया ताकि इनको गोलीबारी के बीच भारतीय सेना का ध्यान भटका कर घुसपैठ कराया जा सके. भारतीय सेना ने घुसपैठ की उन कोशिशों को बाद में नाकाम कर दिया था. 

एलओसी पर सेना ने पाकिस्‍तान की बॉर्डर एक्‍शन टीम के हमले को किया नाकाम

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी कि BAT कमांडो भारत में हमले की फिराक में हैं. 5 अगस्त के बाद पाक ने एलओसी पर 100 के करीब एसएसजी के कमांडो तैनात किये हैं. आपको बता दें कि बैट टीम में पाक सेना के कमांडो और आतंकी होते हैं, जो घात लगाकर और घने अंधेरे का फायदा उठाकर हमला करते हैं. इस हमले की आशंका को देखते हुए पूरे एलओसी पर सेना हाई अलर्ट पर है. बताया जा रहा है कि पाक चाहकर भी कश्मीर में कोई गड़बड़ी नहीं करा पा रहा है. इसी हताशा में इस तरह के हमले को अंजाम देने की फिराक में है.  

फिर बेनकाब हुआ पाक: इंडियन आर्मी ने पकिस्तानी 'BAT' की घुसपैठ की कोशिशों का VIDEO किया जारी

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाये जाने के बाद 5 अगस्त से अब तक 8 आतंकी मारे गए थे, जबकि जुलाई में 13 और जून में 23 आतंकी मारे गए थे. इस वजह से अब उसके पास बैट एक्शन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है. गौरतलब है कि पाक सेना ने पिछला बैट एक्शन 3 अगस्त को केरन सेक्टर में किया था, तब उसके पांचो जवान मारे गए थे. आपको बता दें कि दो दिन पहले ही इंडियन आर्मी (Indian Army) ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के केरन सेक्टर (Keran sector) में पाकिस्तान बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) के एक दल द्वारा घुसपैठ की नाकाम कोशिश का एक वीडियो शेयर किया.  

VIDEO: भारत ने कहा- अपने BAT कमांडोज के शव ले जाए पाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Infiltration In India, Pakistani Militants, Indian Army
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com