Karnataka Hijab Vs Saffron Row: कर्नाटक के कॉलेजों में हिंदू-मुस्लिम छात्र समूह हिजाब और भगवा स्कार्फ के मामले पर आमने-सामने हैं. बढ़े हुए सांप्रदायिक तनाव के बीच कर्नाटक के मांन्ड्या में विरोध प्रदर्शन और संवेदनशील हो गए जब एक बुर्का पहनी हुई मुस्लिम छात्रा के साथ बदसलूकी हुई. कॉलेज में इस छात्रा के सामने भगवा पट्टे डाले लकड़ों के एक बड़े समूह ने नारे बाज़ी की और टिप्पणियां की. यह घटना मान्डा के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज की है. सामने आई वीडियो में दोनों पक्ष आमने-सामने दिख रहे हैं.
वीडियो में एक कॉलेज की युवा लड़की अपना स्कूटर पार्क कर कॉलेज बिल्डिंग की ओर बढ़ रही होती है तभी भगवा पट्टे डाले लड़कों का एक समूह उस बुर्का पहनी लड़की की ओर "जय श्री राम" के नारे लगाता हुआ बढ़ता है. मुस्लिम लड़की ने भी जवाब में "अल्लाह हू अकबर" के नारे लगाए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद लड़की चिल्लाती हुई क्लास की ओर बढ़ जाती है और लड़कों का समूह उसके पीछे जाता दिखता है. इस बीच कॉलेज का स्टाफ लड़कों को रोकता हुआ दिखता है और लड़की को साथ ले जाता हुआ दिखता है.
इससे पहले कर्नाटक के कॉलेजों में हिजाब (Hijab) पहनने के अधिकार मांगे जाने के बाद राज्य के दक्षिण पंथी समूह को उडुपी ज़िले में कैमरे पर कॉलेज जाते हुए छात्र- छात्राओं को भगवा स्कार्फ देते देखा गया. कॉलेजों में हिजाब पहनने के विरोध में भगवा दुप्पटा डालकर विरोध जताया जा रहा है. NDTV ने इस मामले में हिंदू जागरण वेदिका के एक सदस्य की पुष्टि की है. उसे कुंडापुर तालुक के SV कॉलेज में छात्रों को अपने बैग में भगवा स्कार्फ डाल कर ले जाने को कहता देखा गया. राज्य के गृह मंत्री अरग जैनेंद्र ने कहा था कि कॉलेज की कक्षाओं में ना ही हिजाब पहने जाने चाहिए और ना ही भगवा दुपट्टे.
पिछले साल दिसंबर में उडुपी के एक कॉलेज में 6 छात्राओं को हिजाब पहनने के कारण कक्षाओं में आने से मना कर दिया गया था जिसके बाद यह पूरा विवाद शुरू हुआ. एक कॉलेज में शुरू हुआ विवाद दूसरे कॉलेजों में भी पहुंचा जहां हिजाब पहनी छात्राओं को कॉलेज में प्रवेश नहीं दिया गया. यह विवाद उस समय और भड़क गया जब एक और समूह की छात्रों ने कॉलेज में भगवा स्कॉर्फ पहने कर आना शुरू किया और 'जय श्री राम' के नारे लगाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं