- आदेश देते कैमरे में कैद हुए सीएम
- टैप सामने आने के बाद दी सफाई
- कहा- सीएम के तौर पर नहीं दिया आदेश
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (Hd Kumaraswamy) एक टैप सामने आने के बाद विवादों में फंस गए हैं. टैप में वह किसी को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी को 'बेरहमी' मार डालने का आदेश दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि शायद वह किसी पुलिस अधिकारी को आदेश दे रहे हैं. एक स्थानीय पत्रकार ने इसका वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें सुना जा सकता है कि वह कह रहे हैं, "वह (JDS नेता प्रकाश) अच्छा इंसान था... मुझे नहीं पता, उसे क्यों मार डाला गया... उन्हें (हत्यारों को) बेरहमी से शूटआउट में मार डालो, कोई दिक्कत नहीं...'
इसके बाद मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं का कहना है कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद वे दुखी थे और वह उनका गुस्सा था. कुमारस्वामी ने भी टैप को लेकर कुछ ऐसी ही सफाई दी है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
#WATCH Karnataka CM HD Kumaraswamy caught on cam telling someone on the phone 'He(murdered JDS leader Prakash) was a good man, I don't know why did they murder him. Kill them (assailants) mercilessly in a shootout, no problem. (24.12.18) pic.twitter.com/j42dqiRs0a
— ANI (@ANI) December 25, 2018
र्नाटक: विधानसभा में लड़कियों की फोटो देख रहे थे बीएसपी नेता, पकड़े जाने पर दी ये सफाई
सीएम ने कहा, 'बतौर मुख्यमंत्री यह मेरा आदेश नहीं था. यह गुस्से की वजह से था. संदिग्ध दो अन्य मर्डर केस में भी वांछित हैं. वे जेल में थे और उन्होंने अब एक और हत्या कर दी.'

बेंगलुरु के सिटी मार्केट इलाके में रातोंरात लगा दी गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मूर्ति! जांच जारी
बता दें, जनता दल सेक्यूलर नेता प्रकाश की दक्षिण कर्नाटक के मंडया में हमला करके हत्या कर दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और रास्ते में गाड़ी रुकवा ली. इसके बाद उस पर धार वाले हथियार से हमला कर दिया. हमले के बाद प्रकाश को गाड़ी में ही खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया. प्रकाश को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई.
कर्नाटकः जहरीले प्रसाद से 15 लोगों की मौत के मामले में महंत गिरफ्तार, सामने आ रही चौंकाने वाली बात!
VIDEO- बेंगलुरू के सिटी मार्किट में रातों-रात किसने लगाई अंबेडकर की प्रतिमा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं