बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को पश्चिम बंगाल के एक दिन के दौरे पर बर्धमान जाएंगे. वे पूरा दिन किसानों के साथ बिताएंगे. नड्डा का यह लगातार दूसरे महीने बंगाल प्रवास पर जा रहे हैं. पिछले महीने बंगाल यात्रा के दौरान उनके काफिले पर हमला हुआ था. उसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल गए थे.
नड्डा प्रसिद्ध श्री राधा गोविंद मंदिर में पूजा अर्चना कर के जगदानंदपुर गांव में घर-घर जाकर ‘एक मुट्ठी चावल संग्रह' अभियान की शुरुआत करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जगदानंदपुर गाँव में ‘कृषक सुरक्षा' ग्राम सभा को संबोधित कर राज्य भर में बीजेपी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित की जाने वाली 40,000 सभाओं की शुरुआत करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शनिवार को बर्धमान में भव्य रोड शो करेंगे और प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बंगाल के एकदिवसीय प्रवास के दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नड्डा शनिवार प्रातः 11 बजे बर्धमान के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां एयरपोर्ट के बाहर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा. वह 11:30 बजे पूर्वी बर्धमान के कटवा के पास प्रसिद्ध श्री राधा गोबिंद मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और पश्चिम बंगाल सहित पूरे भारतवर्ष की मंगल कामना करेंगे.नड्डा 11:50 बजे पूर्वी बर्धमान के जगदानंदपुर गांव पहुंचेंगे, जहां वे ग्राम मैदान में ‘कृषक सुरक्षा' ग्राम सभा को संबोधित करेंगे. इसके पश्चात जगदानंदपुर गांव में घर-घर जाकर ‘एक मुट्ठी चावल संग्रह' अभियान की शुरुआत करेंगे. नड्डा दिन भर बर्धमान जिले में किसानों के साथ ही बिताएंगे. कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के बीच यह कार्यक्रम हो रहा है.
बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी राज्य के 73 लाख किसानों के घर-घर पहुंचेगी. बीजेपी का कहना है कि ‘एक मुट्ठी चावल संग्रह' अभियान किसानों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है. दोपहर 01:00 बजे नड्डा जगदानंदपुर गांव में ही एक किसान परिवार के घर दोपहर का भोजन करेंगे. नड्डा दोपहर 03:00 बजे ऐतिहासिक सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. दोपहर 03:15 बजे नड्डा बर्दवान क्लॉक टॉवर से लॉर्ड कर्जन गेट तक भव्य रोड शो करेंगे. नड्डा 5.30 बजे सिंक्लेयर रेसॉर्ट, बर्धमान में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे. वे इसी स्थान पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं