विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2013

यूपी : इटावा में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

पुलिस के मुताबिक पत्रकार राकेश शर्मा काम करके अपने घर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
इटावा: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक हिन्दी अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक पत्रकार राकेश शर्मा काम करके अपने घर जा रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि दो दिन पहले राकेश ने जुआ और सट्टा के खिलाफ एक खबर छापी थी, जो सट्टा मफिया को नागवार गुजरा, जिसकी वजह से उनकी हत्या की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
इटावा में पत्रकार की हत्या, यूपी में अपराध, इटावा, Etawah, Journalist Shot Dead, Journalist Murdered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com