विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

वरिष्ठ नेताओं की जगह राज्यसभा टिकट मिलने के सवाल पर जया बच्चन का जवाब- मैं भी सीनियर हूं

वर्तमान में भी सपा की राज्यसभा सदस्य जया ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा 'मैं अपनी उम्मीदवारी के लिये मुलायम सिंह यादव जी, पार्टी के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को धन्यवाद देती हूं.'

Also Read in
वरिष्ठ नेताओं की जगह राज्यसभा टिकट मिलने के सवाल पर जया बच्चन का जवाब- मैं भी सीनियर हूं
जया बच्चन ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन कर दिया है
लखनऊ: जया बच्चन ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिये आज समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. जया ने राज्य विधानभवन के सेंट्रल हॉल में नामांकन दाखिल किया. इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिम्पल यादव, सपा उपाध्यक्ष किरण मय नंदा, सपा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी तथा कारोबारी सुब्रत राय सहारा भी मौजूद थे. वर्तमान में भी सपा की राज्यसभा सदस्य जया ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कहा 'मैं अपनी उम्मीदवारी के लिये मुलायम सिंह यादव जी, पार्टी के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को धन्यवाद देती हूं.' आपको बता दें कि जया का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है.

इस सवाल पर कि सपा ने किरण मय नंदा और नरेश अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं की जगह उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया, जया ने कहा ‘‘मैं भी सीनियर हूं.’’गौरतलब है कि  कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिये आगामी 23 मार्च को मतदान होगा. प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के वर्तमान सदस्यों की संख्या 324 है. सपा के पास 47 , बसपा के पास 19, कांग्रेस के पास सात और राष्ट्रीय लोकदल के पास एक विधायक है.

करीब दो साल पहले हुए राज्यसभा चुनाव के वक्त उत्तर प्रदेश में सपा स्पष्ट बहुमत के साथ सत्तारूढ़ थी और अपने संख्याबल के बूते उसने छह सीटें जीत ली थीं, लेकिन इस बार वह अपने एक उम्मीदवार को ही जिता सकेगी.  एक राज्यसभा सदस्य को जीतने के लिये कम से कम 37 विधायकों के वोट की जरूरत होगी.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com