हिसार:
आरक्षण के मुद्दे पर जारी जाट आंदोलन अब हिंसक हो गया है। जोटों ने आज हिसार में पुलिस चौकी में आग लगा दी जिसके बाद प्रशासन ने सेना की मदद मांगी है।
इससे पहले मंगलवार को हिसार में रेलवे ट्रैक के आसपास धरना दे रहे आंदोलनकारी जाटों को हटाने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस ने इनमें से कुछ लोगों को हिरासत में लिया था।
जाट आंदोलनकारियों पर जिस वक्त पुलिस कार्रवाई हो रही थी उस वक्त दोनों ओर से बल प्रयोग किया गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं जाटों की ओर से हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
हरियाणा के फतेहाबाद में जाट आरक्षण के मुद्दे पर धरना दे रहे लोगों पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। आंदोलनकारियों पर पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज में कई लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं भी थीं। प्रदर्शनकारियों की ओर से पत्थर फेंके जाने से कई पुलिस वालों को चोट आई जिसमें फतेहाबाद के एसपी और डीएसपी भी शामिल हैं।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jat Reservation, Police Firing, जाट आरक्षण, पुलिस फायरिंग