विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2019

जम्मू कश्मीर: पुंछ में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, नाबालिग समेत तीन घायल

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में रविवार को तीन लोग जख्मी हो गए.

जम्मू कश्मीर: पुंछ में पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, नाबालिग समेत तीन घायल
पाक ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन
जम्मू:

जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में रविवार को तीन लोग जख्मी हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी. पाकिस्तान की ओर से पुंछ के किरनी, कास्बा, बंडी चेचियन इलाके में की गई गोलीबारी में जख्मी हुए तीन लोगों में दो लड़कियां शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि जख्मी लोगों को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया. 

Ind Vs Pak: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व CM महबूबा मुफ्ती ने किया यह Tweet

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अकारण भारतीय ठिकानों पर गोले दागने के बाद भारत और पाकिस्तानी जवानों बीच भारी गोलाबारी हुई. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ के किरनी, कास्बा और मेंधर इलाके स्थित भारतीय ठिकानों को निशाना बनाया जिसका भारत की ओर से प्रभावी तरीके के जवाब दिया गया. 

Video: जम्मू-कश्मीर में कब होंगे चुनाव?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, LoC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com